नियम और शर्तें

आपका इस्तक़बाल है ज़रिया-ए-रिश्ता में – सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म। हमारे साथ पंजीकरण करके, आप निम्नलिखित नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं। कृपया इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें:

1. जानकारी की सत्यता:

पंजीकरण के दौरान दी गई सभी जानकारी पूर्णतः सही और सत्य होनी चाहिए। ज़रिया-ए-रिश्ता एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन आपके विवरण की जांच करेगा। वैवाहिक रिश्ते केवल आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही किए जाएंगे।

2. पात्रता:

केवल वे व्यक्ति जो सुन्नी सहिहुल अक़ीदा का पालन करते हैं, इस प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण के पात्र हैं।

3. झूठी जानकारी की जिम्मेदारी:

यदि आप कोई झूठी, भ्रामक या गलत जानकारी प्रस्तुत करते हैं, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। ऐसे मामलों में संस्था कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रखती है।

4. कोई वादा नहीं:

ज़रिया-ए-रिश्ता टीम किसी भी वैवाहिक मिलान की कोई गारंटी, वादा या आश्वासन नहीं देती है। हमारी टीम द्वारा कभी भी किसी पर वैवाहिक निर्णय को लेकर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा।

5. पारिवारिक सहमति:

सभी वैवाहिक चर्चाएं और निर्णय पारिवारिक समझ और आपसी सहमति से ही लिए जाने चाहिए। हम सलाह देते हैं कि किसी भी संभावित रिश्‍ते की जांच और मूल्यांकन स्वयं करें और पूरी तरह से संतुष्ट होकर ही आगे बढ़ें।

6. रिश्ते का चयन:

लड़के या लड़की का चयन, अपने मिज़ाज, खानदान, हैसियत व पारिवारिक माहौल के अनुसार ही अपने लिए परिवार चुने।

7. पंजीकरण शुल्क:

हमारी सेवा को अधिक सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी बनाने हेतु ₹1500 का नॉन-रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क (1 वर्ष के लिए वैध) बायोडाटा जमा करते समय लिया जाता है।
पंजीकरण के लिए कृपया हमसे इस नंबर पर संपर्क करें: 6263301199

8. प्रोत्साहन व योगदान:

यदि ज़रिया-ए-रिश्ता के माध्यम से रिश्ता तय हो जाता है, तो हम ₹5000 की स्वैच्छिक प्रोत्साहन राशि देने का विनम्र निवेदन करते हैं। यह सहयोग हमें ज़रूरतमंदों की सहायता करने और हमारी सामाजिक सेवाएं जारी रखने में मदद करता है।

हमारी सेवाओं का उपयोग करके आप स्वीकार करते हैं कि आपने इन नियमों और शर्तों को पढ़ा, समझा और उनका पालन करने के लिए सहमत हैं।

किसी भी सहायता के लिए कृपया हमारी टीम से संपर्क करें।
ज़रिया-ए-रिश्ता – हमारी एक कोशिश..

Terms And Conditions

Welcome to Zariya-E-Rishta – a trusted matrimonial platform for the Sunni Muslim community. By registering with us, you agree to the following terms and conditions. Please read them carefully:

1. Accuracy of Information:

All information provided by you during registration must be completely accurate and truthful. The Zariya-E-Rishta & All Muslim Welfare Foundation will verify your details. Any connections made for matrimonial purposes will be based solely on the information you provide.

2. Eligibility:

Only individuals who follow the Sunni Sahihul Aqeedah are eligible to register on this platform.

3. Responsibility for False Information

You will be solely responsible for any false, misleading, or incorrect information submitted. The foundation reserves the right to take legal action in such cases.

4. No Guarantees or Promises

The Zariya-E-Rishta team does not make any guarantees, promises, or assurances regarding the success of any matrimonial match. No pressure will ever be exerted by our team in the match-making process.

5. Family-Based Decisions

All matrimonial discussions and decisions must be made with complete understanding and mutual consent of the families involved. We strongly advise verifying and evaluating all aspects of a potential match independently before proceeding.

6. Selection of Relationship:

While selecting a boy or a girl, choose a family that aligns with your temperament, family background, social status, and overall family environment.

7. Registration Fee

To make our services more streamlined, secure, and efficient, a non-refundable registration fee of ₹1500 (valid for 1 year) is required at the time of submitting your bio data.
To register, please contact us at: 6263301199

8. Voluntary Contribution

If a successful match is facilitated through Zariya-E-Rishta, we humbly request a voluntary encouragement fee of ₹5000. This contribution helps us support those in need and further our social welfare activities.

By using our services, you acknowledge that you have read, understood, and agree to abide by these terms and conditions.

For any assistance, please feel free to reach out to our team.
Zariya-E-Rishta – Bridging Hearts with Trust